CG Weather: अगले 3 दिनों में करवट लेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

CG Weather: अगले 3 दिनों में करवट लेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान में आने वाले 3 से 4 दिनों में बढ़ोतरी होने वाले हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं में बाधा आएगी, जिसके चलते बस्तर संभाग में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

फिलहाल प्रदेशभर के मौसम की बात करें तो रायपुर समेत हर जगह मौसम शुष्क बना रहा और नमी के चलते मौसम में ठंड देखी गई। कवर्धा में सबसे ज्यादा ठंड देखी गई, यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 14.8 डिग्री मापा गया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते ठंड में थोड़ी कमी आएगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण क्षोभ मंडल के हल्की नमी बनी हुई है, परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आए हुए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ 1 दिसंबर को जम्मू कश्मीर को प्रभावित करने करेगा। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा उत्पन्न होगी।

प्रदेश में 1 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के बस्तर संभाग में 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews