CG Weather: प्रदेश में छाए हल्के बादलों से कम होगी ठंड, सुबह-शाम छाया घना कोहरा

CG Weather: प्रदेश में छाए हल्के बादलों से कम होगी ठंड, सुबह-शाम छाया घना कोहरा

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में इस वक्त मंडौस तूफान सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं। नमी होने के चलते रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन सुबह धुंध का माहौल नजर आया। छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक है जबकि उत्तरी इलाके में ठंड का प्रभाव देखा जा रहा है। ऐसा उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण हो रहा है और समुद्र से भी नमीयुक्त हवाएं लगातार आ रही है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से भारी मात्रा में ठंडी हवा आ रही है। इसी वजह से मौसम अचानक से बहुत सर्द हो गया था। शुक्रवार को चक्रवाती तूफान मंडौस के असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी जिसके चलते ठंड का असर कम दिखाई देगा। गुरुवार के दिन मौसम में अच्छी खासी ठंड देखने को मिली जिससे लोग ठिठुरते दिखाई दिए। टाउनशिप एरिया में इसका खास असर देखने को मिला, सामान्य दिनों में भी यहां का तापमान पटरीपारा से 2 डिग्री सेल्सियस कम बना रहता है, गुरुवार को यहां सबसे ज्यादा ठंड रही।

चक्रवाती तूफान मंडौस दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना था जो लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। 9 दिसंबर तक इसकी प्रबलता बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके बाद यह थोड़ा कमजोर होगा और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश और हरिकोटा मछलीपट्टनम के पास पहुंचेगा। 9 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाके में के बादल छाए रहेंगे जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews