CG Weather: मानसून ट्रफ का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

weather alert today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार से एक बार फिर मानसून के साथ कई सिस्टम के एक्टिव होने के आसार है।इसके प्रभाव से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शुक्रवार 25 अगस्त को मानसून द्रोणिका के प्रभाव अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़े.. सितंबर में मिलेगा कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ, 34% DA और HRA पर अड़े संगठन, जानें क्या है नई तैयारी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव के चलते आज शुक्रवार को प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है।विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। छत्तीसगढ़ में 26 और 27 अगस्त को तेज बरसात के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा।पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज से कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-पेंशनरों को जल्द मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में होगी फिर वृद्धि, एरियर भी मिलेगा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

सीजी मौसम विभाग (CG Weather update) के अनुसार, 1 जून से 25 अगस्त तक प्रदेश में 1007.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में 2064 मिमी हुई है, जो सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही सबसे कम वर्षा सरगुजा में 484.1 मिमी हुई है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत कम है।कांसाबेल 13 सेमी, कुनकुरी 11 सेमी, तखतपुर-अंबिकापुर-दलदुला 9 सेमी, बागीचा 8 सेमी, तपकरा-कोटा 6 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews