CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। आज 2 अगस्त मंगलवार से छत्तीसगढ़ के मौसम के बदलने के आसार है।मानसून द्रोणिका के प्रभाव से नया सिस्टम एक्टिव होते ही मानसून की सक्रियता बढ़ते ही बारिश का दौर शुरू होने के संकेत है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज मंगलवार 2 अगस्त 2022 को रायपुर, बिलागसपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।वही मंगलवार को अनेक स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने गिरने की भी चेतावनी है।

यह भी पढ़े…CG Weather: 2 अगस्त से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई में स्थित है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना रायलसीमा तमिलनाडु होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार का मौसम बदलने के आसार है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आज मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वही कहीं कहीं बिजली चमकने और गिरने भी संभावना बनी हुई है। वही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

धमतरी के जलाशयों में 81% जल भराव

धमतरी ज़िले के चारों बांधों में उपयोगी जल 39.87 टी.एम.सी. है, जिसका औसत 81 प्रतिशत है। इसमें से शासन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए 2.40 TMC, भिलाई पॉवर प्लांट के लिए 0.60 TMC, नगर निगम भिलाई के लिए 0.812 TMC, नगर निगम रायपुर के पेयजल के लिए 2.15TMC और नगरनिगम धमतरी के लिए 0.247 टी.एम.सी., कुल 6.21 TMC जल आरक्षित किया गया है। इसी तरह वर्ष 2022-23 में विभिन्न प्रयोजन हेतु 7.8 TMC पानी, इस तरह कुल 14.09 TMC पानी रखा जाना प्रस्तावित है। इसके बाद खरीफ सिंचाई के लिए 25.78 TMC पानी उपलब्ध है।

जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 224.0 मिमी, सूरजपुर में 294.1 मिमी, जशपुर में 281.8 मिमी, कोरिया में 325.8 मिमी, रायपुर में 370.5 मिमी, बलौदाबाजार में 542.9 मिमी, गरियाबंद में 640.4 मिमी, महासमुंद में 564.5 मिमी, धमतरी में 667.2 मिमी, बिलासपुर में 605.0 मिमी, मुंगेली में 619.1 मिमी, रायगढ़ में 524.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 664.4 मिमी, कोरबा में 434.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 536.1 मिमी, दुर्ग में 508.8 मिमी, कबीरधाम में 547.5 मिमी, राजनांदगांव में 596.1 मिमी, बालोद में 683.7 मिमी, बेमेतरा में 385.5 मिमी, बस्तर में 707.8 मिमी, कोण्डागांव में 642.0 मिमी, कांकेर में 770.6 मिमी, नारायणपुर में 590.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 744.0 मिमी और सुकमा में 544.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews