CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटों में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

CG Weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। CG Weather Update Today 10 June 2022: 48 घंटों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से छत्तीसगढ़ में आज 10 जून से फिर मौसम बदलने वाला है।  छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) के अनुसार, द्रोणिका के प्रभाव से आज कई जिलों में बारिश के आसार है। वही बिजली भी चमक और गिरने की संभावना है।  इस साल 15 से 16 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून आने की संभावना जताई है।

सीजी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार,राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वही बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक ज्यादा रहा।राजनांदगांव में तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, अरब सागर के कुछ और भाग में सिस्टम बनने के आसार है, इससे मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है, ऐसे में प्रदेश में मानसून पहुंचने में 4 दिन की देरी हो सकती है। यह 14 जून तक बस्तर में दाखिल हो सकता है।बस्तर में मानसून पहुंचने के 2 दिन रायपुर में दस्तक देगी और फिर 19 जून को सरगुजा संभाग में मानसूनी बारिश हो सकती है।

यह भी पढे.. AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 25 जून लास्ट डेट, जल्द करें Apply

सीजी मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather alert) के अनुसार,  प्रदेश में भी द्रोणिका के प्रभाव के शुक्रवार को विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने या हल्की वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। वही अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।वही बस्तर में एंट्री के तीन-चार दिन पहले यानी 10 तारीख के बाद बस्तर और 11 तारीख के बाद रायपुर में प्री-मानसून वर्षा शुरू हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews