AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 25 जून लास्ट डेट, जल्द करें Apply

Indian Postal Department

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।AIIMS Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ के मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Jobs 2022) पाने का अच्छा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (Raipur AIIMS Recruitment 2022)  ने 34 जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली है, इसके आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से जारी है।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा इस सुविधा का भी लाभ, देना होगा घोषणापत्र

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रायपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2022 है।

Raipur AIIMS Recruitment 2022

कुल पद : 34

पदों का विवरण-

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 15 पद।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद।
  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवार के पास MBBS या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

वेतनमान –इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क– इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 800 आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

आवेदन पत्र– उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज residentrecruitment@aiimsraipur.edu.in पर 15 जून 2022 तक भेज सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- लिखित परिक्षा/ चिकित्सा परिक्षण/ व्यक्तिगत साक्षात्कार/वॉकिन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार aiimsraipur.edu.in पर जाएं
  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करे और सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण विवरण को भरें।
  • विवरण भरने के बाद सभी दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और फिर आवेदन शुल्क के लिए भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान के लिए डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / बैंक चालान का उपयोग आप कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन फार्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की प्रिंट आउट ले, यह भविष्य में आपके काम आएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews