CG Weather: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, तापमान में गिरावट, ठंड में इजाफा, बूंदाबांदी के संकेत, जानें पूर्वानुमान

rj weather today

CG Weather Update Today :  अगले हफ्ते से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पारा तेजी से नीचे गिरेगा और कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होने जाएगी। छग मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में आ रही उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा हवाओं का आगमन हो रहा है । इसके कारण प्रदेश में दिनांक 19 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने तथा न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है । परन्तु न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है ।विभाग (CG Weather Update) ने इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Today) के अनुसार, तापमान में गिरावट के चलते ठंड में दिनों दिनों वृद्धि हो रही है और अंबिकापुर, नारायणपुर, पेंड्रा रोड सहित जगहों पर तो शीतलहर के हालात भी हो गए हैं। शुक्रवार को रायपुर सहित कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ सकता है। 22 से 25 नवंबर के बीच बिलासपुर जिले में बादल छा सकते है और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews