CG Weather : कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय, तापमान में परिवर्तन, आज से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG weather

CG Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में आज बुधवार से बदलाव दिखाई देगा। प्रदेश में 28 जून  से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। आसमान साफ होने लगेगा, जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। छग मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है  हालांकि बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। अभी उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। इससे बुधवार को कहीं-कहीं मध्यम बारिश तथा रविवार तक हल्की बारिश का सिलसिला चलेगा।

नए सिस्टम के बनते ही शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कोई नया सिस्टम बनते तक आज से बारिश में कमी आएगी, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे लगे उत्तर – पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्राय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक है। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में अगर कोई सिस्टम तैयार होता है। तो फिर से प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।आज प्रदेश के सरगुजा संभाग के सभी जिलों में अच्छी बारिश होने संभावना है, वबी बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर के लिए में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

अबतक 122.2 मिमी बारिश, सामान्य से 24% की कमी

प्रदेश में जून माह में अब तक 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 160.9 मिमी वर्षा होनी चाहिए। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण प्रदेश में औसत वर्षा 30 वर्षों में सबसे कम है। जून माह में अब तक रायपुर, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में सामान्य से ज्यादा वर्षा हुई है वही अन्य जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में अब 185.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही सबसे कम वर्षा सरगुजा में 49.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

बता दे कि पिछले 24 घंटे में डोंडीलोहारा 22 सेमी, बालोद 19 सेमी, मोहला 17 सेमी, डोंगरगांव 16 सेमी, छुरिया-गुरुर 14 सेमी, डोंगरगढ़-कुरुद 12 सेमी, महासमुंद-पाटन 11 सेमी, गुंडरदेही 10 सेमी, मानपुर-रामानुजनगर 8 सेमी, रायपुर-बागबहरा 6 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews