CG Weather: मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। ठंड की दस्तक से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ हल्के कोहरे के साथ गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है तो वही दूसरी तरफ रायपुर समेत राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तापमान में कमी दर्ज हो रही है। छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) ने आज मंगलवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, वही दिवाली से पहले मानसून की विदाई का काउंट डाउन शुरू हो गया है ।

यह भी पढ़े…UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएगा कोहरा, दिवाली बाद ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रम्हपुरी, बुलढाणा, दहानू है।  दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल है। वही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में रुक रुक कर बारिश हो रही है। अभी तीन चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। वही मानसून की विदाई जारी है, 18-19 अक्टूबर तक प्रदेश के लगभग सभी स्थानों से मानसून विदा हो जाएगा।

छग मौसम विभाग (CG weather Update) के मुताबिक, आज मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकती है। 20-25 अक्टूबर या फिर अक्टूबर के आखिर सप्ताह में ठंड की दस्तक दे सकती है। सोमवार को प्रदेशभर में एआरजी महासमुंद का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सर्वाधिक रहा। इसी प्रकार रायपुर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े…हाई कोर्ट का अहम आदेश, नियमितीकरण पर लगाई रोक, इन कर्मचारियों को बड़ा झटका

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1305.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2446.2 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 636.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक 1305.5 मिमी औसत वर्षा

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1069.6 मिमी, बलरामपुर में 1116.0 मिमी, जशपुर में 1134.8 मिमी, कोरिया में 923.7 मिमी, .रायपुर में 956.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1199.0 मिमी, गरियाबंद में 1297.3 मिमी, महासमुंद में 1178.7 मिमी, धमतरी में 1357.0 मिमी, बिलासपुर में 1490.8 मिमी, मुंगेली में 1350.1 मिमी, रायगढ़ में 1244.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1399.4 मिमी, कोरबा में 1260.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1125.9 मिमी, दुर्ग में 1032.7 मिमी, कबीरधाम में 1184.9 मिमी, राजनांदगांव में 1261.4 मिमी, बालोद में 1333.6 मिमी, बेमेतरा में 745.8 मिमी, बस्तर में 1881.7 मिमी, कोण्डागांव में 1318.0 मिमी, कांकेर में 1605.9 मिमी, नारायणपुर में 1526.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1852.6 मिमी और सुकमा में 1625.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews