UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएगा कोहरा, दिवाली बाद ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather update

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल बारिश का दौर थम गया है, मानसून धीरे धीरे विदा हो रहा है और कोहरे के साथ ठंड का अहसास होने लगा है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) ने 19 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। 20 अक्टूबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और आखरी सप्ताह में ठंड की दस्तक होगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: 19 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश के आसपास किसी तरह की वायुमंडलीय परिस्थितियां नहीं बन रहीं, ऐसे में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा।वेस्‍ट यूपी में गुलाबी ठंड की दस्‍तक हो चुकी है। सुबह के समय हल्‍का कोहरा भी नजर आने लगा है। दीपावली से पहले मेरठ सहित पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, मिलेगी ये खास सुविधा, इस तरह मिलेगा लाभ

मौसम विभाग की मानें तो आमतौर पर कानपुर सहित प्रदेश से मानसून वापसी का निर्धारित समय 25 सितंबर है। इस बार यह 15 दिन की देरी से वापस हुआ है।स्काईमेट की मानें तो मंगलवार 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा। वही उत्तरी अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है।  आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews