CG Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, मानसून पर ताजा अपडेट

CG Weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है, आज मंगलवार 7 जून 2022 से मौसम के बदलने के आसार है।आज प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) की मानें तो मानसून के लिए 7 से 8 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, इसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।  संभावना है कि 15 जून के आसपास कभी भी प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में लू का अलर्ट, 10 के बाद शुरू होगी प्री मानसून एक्टिविटी

सीजी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है, लेकिन द्रोणिका के प्रभाव से मौसम के बदलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती है।वर्तमान में बस्तर संभाग को छोड़कर सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सीजी मौसम विभाग (Chhattisgarh Weather Forecast) के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है और कही कहीं बिजली भी गिरने के आसार है।

यह भी पढ़े.. CG Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, 13 जून के बाद होगी मानसून की दस्तक!

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, आज मंगलवार  7 जून से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 15 जून तक आने की संभावना है।पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वही जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews