छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता का निधन, लंबे समय से अस्‍पताल में थे भर्ती, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता का निधन, लंबे समय से अस्‍पताल में थे भर्ती, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

( Image Source : Bhupesh Baghel X )

Bhupesh Baghel Father Demise: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है। उन्होंने आज सोमवार सुबह छह बजे आखिरी सांस ली। वे 89 वर्षीय के थे और पिछले 3 महीनों से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल भूपेश बघेल दिल्ली में है, वे अलायंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को वहां पहुंचे थे, लेकिन  पिता के निधन की खबर सुनते ही वे  दिल्ली से वापस रायपुर लौट रहे है।

भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, नंद कुमार बघेल का पार्थिव शरीर शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार दो दिन बाद होगा, क्योंकि भूपेश बघेल की छोटी बहन अमेरिका में रहती हैं,उनके छत्तीसगढ़ लौटने के बाद ही अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जाएगा।पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा है कि दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है।अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

पीसीसी चीफ ने जताया दुख

नंद कुमार बघेल के निधन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। छग पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी क़े पिता जी श्री नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं, ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे ।शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

अपने बयानों से हमेशा चर्चाओं में रहते थे नंदकुमार

नंद कुमार बघेल आम जनता पार्टी इंडिया से जुड़े हुए थे, वे अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहते थे। साल 2021 में ही उन्होंने बयान दिया था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, उन्हें गंगा से वोल्गा भेज देंगे। ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या वोल्गा जाने के लिए तैयार हो जाएं। इस बयान के बाद उनके खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी और इस पर जमकर हंगामा भी हुआ था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews