राज्य शासन ने IAS अधिकारियों को जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया, GAD ने जारी किये आदेश

IAS Officer

CG News : मध्य प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार IAS अधिकारियों को जिला स्तर तक की जिम्मेदारी दे रही है, राज्य शासन ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रभारी सचिव नियुक्त किया है , सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किये हैं।

शासन ने इन IAS अधिकारियों को बनाया प्रभारी सचिव 

राज्य शासन ने जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी हैं उनमें अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै को धमतरी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका को रायपुर, सचिव शहला निगार को महासमुंद, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह को राजनांदगांव, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार भाटापारा, सचिव प्रसन्ना आर को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी को जशपुर, सचिव अलरमेलमंगई डी को कोरबा, सचिव आर शंगीता को रायगढ़, विशेष सचिव राजेश सुकुमार टोप्पा को नारायणपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को भी जिलों की जिम्मेदारी 

इसके अलावा शासन ने सचिव एस प्रकाश को कोरिया, सचिव नीलम नामदेव एक्का को सारंगढ़ -बिलाईगढ़, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव सी आर प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस भारतीदासन को मुंगेली, सचिव शम्मी आबिदी को कंकर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव कैसर अब्दुलहक को गौरेला पेंड्रा मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर रामानुजगंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीमसिंह को कोंडागांव , संचालक महादेव कावरे को खैरागढ़ छुईखदान गंडई , सचिव नरेंद्र कुमार दुगा को सुकमा, संचालक डॉ प्रियंका शुक्ल को जांजगीर चापा, विशेष सचिव किरणकौसह्ल को दंतेवाड़ा, आयुक्त डॉ तम्बोली अयाज फ़क़ीर भाई को बस्तर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार को सक्ती, विशेष सचिव सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्या को मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तल को बीजापुर और विशेष सचिव रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में प्रबहरी सचिव नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews