Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED धमाके में 10 जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

CG Naxalites News

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए हैं और एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यह जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। जो बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है। कहा- शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है नक्सलियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

कौन से होते है DRG जवान

बता दें कि नक्सलियों पर नकेल कसने में सबसे आगे DRG (District Reserve Guard) के जवान होते हैं। जो केवल नक्सलियों से लड़ने के लिये ही भर्ती किए जाते हैं इसमें सरेंडर नक्सली और बस्तर के ही वातावरण में पले बढ़े लोग शामिल होते हैं। नक्सलियों के ख़िलाफ़ सबसे बड़ी सफलता अब तक इन्हीं जवानों को मिली है। क्योंकि नक्सली ये बात जानते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा खतरा DRG के जवानों से ही है। और नक्सली भी अपना पहला निशाना DRG के जवानों को ही बनाते हैं वहीं ऐसे में ये बड़ा नुकसान है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews