Chhattisgarh Weather : मानसून सक्रिय, अगले 5 दिन फिर वर्षा, इन जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग और कांकेर संभाग में भारी और मध्यम बारिश की संभावना है, अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
cg WEATHER TODAY

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज सोमवार को उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा और 5 दिन तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।आगामी पांच दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से नया मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। अगले 5 दिनों तक रायपुर, दुर्ग और कांकेर संभाग में भारी और मध्यम बारिश की संभावना है, अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी

  • आज सोमवार को बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार।
  •  बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है।

26 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी ।कांकेर को छोड़कर पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। बुधवार और गुरुवार को भी उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है, कुछ इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तटीय म्यांमार के ऊपर और दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा यह दोनों मध्य क्षोभमंडल तक विस्तारित है। एक द्रोणिका आंध्र प्रदेश से दक्षिण तटीय म्यांमार तक स्थित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से 23 सितंबर तक राज्य में 1168.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।
  • बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 2326.2 मिलीमीटर  और बलरामपुर में 1624.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
  • सबसे कम बेमेतरा जिले में 565.6 मिलीमीटर और सरगुजा में 664.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews