Chhattisgarh Weather : मानसून का असर, 2 दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली मेघगर्जन-तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अलग अलग स्थनों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में एक हफ्ते तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने के भी आसार है।
cg weather

मानसून के सक्रिय होने से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है। आज शुक्रवार को 3 जिलों में भारी बारिश तो 30 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।खास करके सूरजपुर-रायगढ़ में बिजली गिरने और बिलासपुर-कोरबा में तेज हवा चलने का अनुमान है।

रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने के आसार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। जशपुर में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा और राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में बादल बारिश बिजली का अलर्ट

आज शुक्रवार को रायगढ़ , मनेंद्रगढ़ चिरिमिरी, भरतपुर, सूरजपुर कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समीपवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र, समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है, है। इसके उत्तर ओडिशा और समीपवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, झारखंड और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • उत्तर-पूर्व अरब सागर से लेकर चक्रवाती परिसंचरण तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ी द्रोणिका, औसत समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी ऊपर तक बनी हुई है।
  • पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी इवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 81.0 मि.मी. बलौदाबाजार में 125.8 मि.मी., गरियाबंद में 109.9 मि.मी., महासमुंद में 92.9 मि.मी. और धमतरी में 64.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 83.1 मि.मी., मुंगेली में 96.8 मि.मी., रायगढ़ में 174.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 139.0 मि.मी., सक्ती में 69.1 मि.मी. कोरबा में 130.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 136.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 66.7 मि.मी., कबीरधाम में 64.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 92.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.9 मि.मी., बालोद में 69.4 मि.मी. बेमेतरा में 45.5 मि.मी और बस्तर जिले में 145.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 88.1 मि.मी., कांकेर में 108.6 मि.मी., नारायणपुर में 71.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 149.7 मि.मी., सुकमा में 68.9 मि.मी. और बीजापुर में 213.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews