Hindi News

Chhattisgarh Weather: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ने लगेगी ठंड, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
2 से 3 दिन तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने की संभावना है।कहीं भी कोई बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Chhattisgarh Weather: 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा, बढ़ने लगेगी ठंड, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Forecast: बादल बारिश के बाद अब एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है। आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने के आसार है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, उसके बाद शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 3 दिन मौसम रहेगा साफ

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और बांग्लादेश के तटों पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके म्यांमार-बांग्लादेश तटों के साथ-साथ उत्तर- उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।इसके असर से 2 से 3 दिन तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ रहने की संभावना है।कहीं भी कोई बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।  सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews