Hindi News

Chhattisgarh Weather: कब से पड़ेगी प्रदेश में कड़ाके की ठंड? क्या फिर होगी बूंदाबांदी? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम है हालांकि दक्षिण छग में इसी महीने में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
Chhattisgarh Weather: कब से पड़ेगी प्रदेश में कड़ाके की ठंड? क्या फिर होगी बूंदाबांदी? जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Update : नवंबर का महीना लगते ही छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आ गया है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम है, ऐसे में फिलहाल पांच दिन तक रात के तापमान में कमी नहीं आएगी लेकिन हवाओं का रूख बदलते ही चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।

आज सोमवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। धिकांश क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।मंगलवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि की संभावना जताई है, और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहने की संभावना है।हवा का रूख उत्तर-पूर्वी होते ही 5-6नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

अगले 3 दिन इतना रहेगा तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.17 डिसे तो न्यूनतम तापमान 18.92 डिसे , बुधवार को अधिकतम तापमान 29.86 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19.45 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.81 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19.61 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।इस दौरान 8 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है।

नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिखेगा ठंड का असर

  • छग मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति में कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है।अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 4 डिसे तक गिरावट आ सकती है।
  • बीते वर्षेां में रायपुर का तापमान नवंबर माह में 13 से 16 डिग्री तक गिर जाता है। नवंबर से शेष दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम है हालांकि दक्षिण छग में इसी महीने में बादल छा सकते है ,कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews