Hindi News

Chhattisgarh Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, आज राजधानी में छाएंगे हल्के बादल, इन शहरों में शीतलहर की स्थिति, जानें IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
रायपुर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Chhattisgarh Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, आज राजधानी में छाएंगे हल्के बादल, इन शहरों में शीतलहर की स्थिति, जानें IMD का नया अपडेट

Chhattisgarh Weather Update : उत्तर से आने वाली हवा का प्रभाव कम होने से प्रदेश में ठंड का असर कम होने लगा है, लेकिन सरगुजा के कुछ शहरों में रात में ठंड के साथ शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।अंतिम सप्ताह में राज्य का न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।आज सोमवार को रायपुर शहर में बादल छा सकते है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 32 डिग्री उत्तर में देशांतर 68 डिग्री पूर्व के साथ बनी हुई है। नमीयुक्त हवा के चलते अगले दो दिनों में रात के तापमान में वृद्धि होगी और प्रदेश में कोहरे के आसार हैं।इसके बाद उत्तर से ठंडी हवाओं के असर से फिर से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा।

3 संभागों में शीतलहर का असर

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। वहीं, राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन दिसंबर की शुरूआत में ठंड का असर तेज होगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • रविवार को सुकमा का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा, जो सबसे अधिक था।
  • अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम है।
  • राजधानी रायपुर में पारा क्रमश: 29.2 और 15 डिग्री दर्ज किया गया।
  • बिलासपुर में दिन का पारा 27.7 और रात का 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
  • सूरजपुर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा।
  • बलरामपुर रामानुजगंज का 24.8 डिग्री, कोरिया का 25.9 डिग्री, जशपुर का 26.7 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही 26.4 डिग्री, कोरबा का 27.1 डिग्री रहा।
  • मुंगेली का 27.5 डिग्री, बिलासपुर का 27.8 डिग्री, महासमुंद का 27.9 डिग्री, दुर्ग का 28.8 डिग्री रहा।
  • राजनांदगांव का 28.3 डिग्री, बालोद का 29.1 डिग्री, कांकेर का 28.5 डिग्री रहा।
    नारायणपुर का 26.5 डिग्री रहा।
  • बस्तर का 27.7 डिग्री, बीजापुर का 28.3 डिग्री, दंतेवाड़ा का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।