Chhattisgarh Weather : बदला मौसम, दिखेगा चक्रवात का असर, छाए रहेंगे बादल, आज इन जिलों में बारिश-बिजली के आसार, तेज हवा, जानें IMD अपडेट

CG weather

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में आज सोमवार से परिवर्तन देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते 2-2 दिन प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सोमवार को भी कई जिलों में बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग होगा

आज से तीन दिन तक बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान मिचौग उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसके आज दोपहर आंध्र तट और तटीय उत्तर तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है। मंगलवार 5 दिसंबर को यह तूफान और प्रबल होगा, जिसकी गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है।5-6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण पूर्व स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, 7 दिसंबर को भी कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। छह सात दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में वृद्धि होगी।आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा शेष स्थानों पर भी बारिश संभावित है।

चक्रवाती तूफान का दिखेगा प्रदेश पर असर

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण आज सोमवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम बदला रहेगा, बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। बस्तर संभाग में 5 दिसंबर तक ,मध्य छत्तीसगढ़ में 4-6 दिसंबर को और उत्तर छत्तीसगढ़ में 5-6 दिसंबर और सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि छह दिसंबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान के गिरते ही ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews