Chhattisgarh Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, 4 दिन बादल बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
cg weather

Chhattisgarh Weather: अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 4 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पूर्व दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के बनने के प्रभाव से 27 अक्टूबर से पूरे  प्रदेश में वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होगी।  28 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी वर्षा व 29 अक्टूबर को एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

साइक्लोनिक तूफान से बदलेगा मौसम, फिर बादल बारिश का अलर्ट

  • दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन के 26 तारीख तक गहरे डिप्रेशन में बदलने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है।
  • उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम रात के दौरान काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को एक गंभीर साइक्लोनिक तूफान के रूप में पार करने की बहुत अधिक संभावना है, जिसकी अधिकतम लगातार हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा होगी जो 110 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा,.एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मि.मी., सक्ती में 1274.2 मि.मी., कोरबा में 1179.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1112.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 892.0 मि.मी., राजनांदगांव में 1012.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1462.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 919.1 मि.मी. और बालोद में 1317.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 799.0 मि.मी., सूरजपुर में 1183.2 मि.मी., बलरामपुर में 1580.4 मि.मी., जशपुर में 1105.4 मि.मी., कोरिया में 1253.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1138.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1640.6 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1213.5 मि.मी., कांकेर में 1421.8 मि.मी., नारायणपुर में 1474.4 मि.मी., दंतेवाड़ा जिले में 1652.3 मि.मी., और सुकमा जिले में 1332.5 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews