CG Weather : मानसून द्रोणिका का असर, छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

CG weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गई है, जिसके प्रभाव से प्रदेश भर में आज शनिवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। सीजी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के संभावना है। प्रदेश के निचले सतह से पश्चिमी नमी हवा आने के कारण बारिश के आसार है। वही बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इधर, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की कोई संभावना नहीं है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

छग मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, कोटा, रायसेन, मंडला, अंबिकापुर, बालासोर और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर उड़ीसा के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन 17 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार है।

मानसून द्रोणिका का प्रभाव

छग मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है और भारी वर्षा के आसार है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने की भी संभावना है।   प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। वही भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के जिलों में संभावित है।

CHHATTISGARH WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews