छत्तीसगढ़ में आज भी छाए रहेंगे बादल, एक दर्जन जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, तेज हवा-आँधी, 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Weather, cg Weather

Chhattisgarh Weather : द्रोणिका, चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के असर से छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक से बदलाव आ गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आज राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।फिलहाल 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा लेकिन 21-22 मार्च से धीरे धीरे मौसम साफ होने, हालांकि वातावरण में नमी होने के चलते बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

आज एक दर्जन जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, रायगढ़ ,जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।वही रायपुर बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमतरा, राजनांदगांव, सरगुजा, मुंगेली, पेंड्रा, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद और कबीरधाम में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
  • वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः कांकेर जिले और उससे लगे बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर हो सकता है। रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।19-20 मार्च के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

चक्रीय चक्रवात पश्चिम विदर्भ और उसके आसपास क्षेत्र पर स्थित है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई और एक दक्षिण तमिलनाडु से लेकर पश्चिम विदर्भ और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित है, जो आंतरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर पर बना हुआ है। इसके असर के चलते मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने अंधड़ चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews