Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, फिर सक्रिय हुआ मानसून, 48 घंटों तक 1 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो-ऑरेंज अलर्ट

chhattisgarh weather

Chhattisgarh Weather Update Today :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके चलते अगले 48 घंटों के लिए एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रहेगा। वही रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।

सीजी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो जगहों में भारी बारिश और बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश तो बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के उपर बन गया है जिसके प्रभाव से ही शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

सीजी मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है और पूर्वी छोर माध्य समुद्र तल पर बाराबंकी, देहरी, रांची, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसम में तंत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है, इसके असर से प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews