Chhattisgarh Weather : अगले हफ्ते से मौसम में दिखेगा बदलाव, आज इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
rajasthan weather

Chhattisgarh Weather :छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को सरगुजा संभाग और रायपुर समेत कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान  है। इस दौरान एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। रविवार को भी प्रदेश के कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है।

आज से उत्तरी छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। वही सोमवार मंगलवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर होने की वजह से प्रदेशभर से  बारिश की गतिविधियों में गिरावट होगी। हालांकि दो अक्टूबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे दक्षिण और मध्य क्षेत्र के जिलों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वही मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक संभावित है।

छग मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, जूनागढ़ से होकर गुजर रही है। चक्रवती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।  ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से उत्तर-पश्चिम बिहार तक दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी ऊपर चक्रवर्ती परिसंचरण के बीच बनी हुई है।अलग अलग स्थानों पर सक्रिय इन सिस्टमों के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा  और  एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के संकेत है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1163.6 MM वर्षा 

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1163.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 633.9 मिमी, सूरजपुर में 1160.4 मिमी, बलरामपुर में 1729.8 मिमी, जशपुर में 1064.0 मिमी, कोरिया में 1122.1 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1086.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 954.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1098.1 मिमी, महासमुंद में 969.0 मिमी, धमतरी में 1033.5 मिमी, बिलासपुर में 991.2 मिमी, मुंगेली में 1114.7 मिमी, रायगढ़ में 1108.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1061.7 मिमी, कोरबा में 1417.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1206.7 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 921.4 मिमी, राजनांदगांव में 1128.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1237.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 855.8 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1264.9 मिमी, कोण्डागांव में 1199.2 मिमी, कांकेर में 1421.8 मिमी, नारायणपुर में 1448.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1515.3 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews