Chhattisgarh Weather : मौसम में बड़ा बदलाव, आज से आएगी बारिश की गतिविधियों में कमी, अबतक तक 940.7 मिमी वर्षा

प्रदेश में आज गुरूवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।
CG weather

मानसून के सुस्त पड़ने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते आज गुरूवार से छत्तीसगढ़ में वर्षा के वितरण और तीव्रता में कमी आएगी।हालांकि पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, वही अन्य जिलों में रिमझिम बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

मानसून सुस्त, धीमी पड़ेगी बारिश की रफ्तार

एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में उत्तरी ओडिशा तट के पास बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर इ झुक रहा है।मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर बीकानेर, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर से होकर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा ,एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अब तक 940.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 940.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1323.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 457.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 809.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 695.5 मि.मी., गरियाबंद में 781.3 मि.मी., महासमुंद में 688.3 मि.मी. और धमतरी में 836.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 971.8 मि.मी., मुंगेली में 954.3 मि.मी., रायगढ़ में 1146.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 791.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1125.7 मि.मी., सक्ती में 1015.0 मि.मी., कोरबा में 958.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 897.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.6 मि.मी., कबीरधाम में 660.9 मि.मी., राजनांदगांव में 830.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1161.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 688.2 मि.मी. और बालोद में 1011.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 673.0 मि.मी., सूरजपुर में 995.7 मि.मी., जशपुर में 913.0 मि.मी., कोरिया में 1013.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 924.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1312.8 मि.मी., कोंडागांव जिले में 867.7 मि.मी., कांकेर में 1068.3 मि.मी., नारायणपुर में 1142.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1280.1 मि.मी., सुकमा में 1020.7 मि.मी. और बीजापुर में 1282.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews