Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में दिखेगा मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
cg WEATHER TODAY

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 से 10 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज सोमवार को रायपुर में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहेगा।आज बस्तर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आने वाले पांच दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।दशहरे के बाद मानसून की विदाई होगी और 20 अक्टूबर के आसपास गुलाबी ठंड पड़ने के उम्मीद हैं।

जानिए CG Weather Forecast

ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है तथा यह 1.5 से 4.5 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से मणिपुर तक 0.9 KM ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण एपी के तटों से दूर दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग रहने की संभावना है।

जानें छत्तीसगढ़ में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2379.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 957.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1272.5 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews