Chhattisgarh Weather: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather: निम्न दबाव के असर से अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 30 सितंबर से पूरे क्षेत्र में वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। आज रविवार को एक दर्जन जिलों में बारिश मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होने का अनुमान है। बता दे कि 1 जून से अब तक 1136.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1559.8 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 522.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बीजापुर,दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ,बस्तर,नारायणपुर ,कोंडागांव ,उत्तर बस्तर कांकेर में ऑरेंज अलर्ट। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं ।मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना ।
  • सुकमा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौद, बाजार ,जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही ,दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में येलो अलर्ट।
  • महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/वर्षा की संभावना है।

30 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

  • दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बना दबाव दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। यह द्रोणिका अब दक्षिण आंतरिक ओडिशा और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने उपरोक्त अवदाब क्षेत्र से होकर तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए गोवा तक समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर तक जाती है।
  • 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 01 अक्टूबर 2025 के आसपास उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

रायपुर:अब तक 1136.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1136.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1559.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 522.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1024.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 917.6 मि.मी., गरियाबंद में 1092.3 मि.मी., महासमुंद में 946.0 मि.मी. और धमतरी में 1054.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1130.5 मि.मी., मुंगेली में 1110.9 मि.मी., रायगढ़ में 1334.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1350.7 मि.मी., सक्ती में 1240.5 मि.मी., कोरबा में 1117.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1038.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 883.1 मि.मी., कबीरधाम में 799.1 मि.मी., राजनांदगांव में 972.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1415.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 852.0 मि.मी. और बालोद में 1246.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 759.7 मि.मी., सूरजपुर में 1141.4 मि.मी., बलरामपुर में 1516.1 मि.मी., जशपुर में 1054.7 मि.मी., कोरिया में 1193.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1074.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1524.7 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1097.3 मि.मी., कांकेर में 1318.8 मि.मी., नारायणपुर में 1391.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1552.3 मि.मी. और सुकमा में 1203.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews