Chhattisgarh Weather : बढ़ेंगी मानसूनी गतिविधियां, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, इन संभागों में अच्छी बारिश के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG Weather,

Chhattisgarh Weather : अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है।  नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होते ही मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। आज शनिवार से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 4 सितंबर से प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। सोमवार  से प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने सोमवार से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है, जबकि दूसरे संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके असर से  धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, बालौदाबाजार, बस्तर, सुकमा, दंतेवाडा, रायपुर, रायगढ़, बालौद, में आज शनिवार से अच्छी बारिश के आसार है। बारिश का यह दौर 2-3 दिन तक जारी रह सकता है।

शनिवार-रविवार को हल्की से मध्यम बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार व रविवार को तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।  आने वाले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं है,लेकिन उसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अच्छी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

जानिए जिलों के मौसम का हाल

  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका लगातार हिमालय की तराई में बनी हुई है। एक ऊपरी हवा का साइक्लोन सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।
  • एक द्रोणिका उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित एक चक्रवाती घेरा केंद्र से दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश तक 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।
  • एक ऊपरी हवा का साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।
  • प्रदेश में आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक 730MM औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी, बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews