Chhattisgarh Weather : मार्च से फिर करवट लेगा मौसम, आज भी कई जिलों बारिश की चेतावनी, बिजली-तेज हवा, जानें IMD का पूर्वानुमान

weather update

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में क्षोभमंडल में उत्तर में स्थित है और प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से मंगलवार 27 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है, हालांकि अगले 5 दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नही है।आज मंगलवार को बिलासपुर संभाग ,रायपुर,दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

आज भी कई जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। बादल छाने के साथ बारिश हो रही है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है आज मंगलवार को रायपुर समेत सभी संभागों के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

28 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिसे और न्यूनतम 20 डिसे के आसपास रहने की संभावना है। एक – दो स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिसे तक गिरावट होने के आसार है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है। 27 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews