Chhattisgarh Weather: आज भी बूंदाबांदी के आसार, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल

दो दिनों तक बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य बना रहेगा।
mp Weather

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। 2-3 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।इसके साथ ही 2 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।बता दे कि अब तक 1210.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बस्तर जिले में सर्वाधिक 1633.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 28° उत्तर/86° पूर्व, रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर, अलीबाग और 18.5° उत्तर/72° पूर्व से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक बना हुआ है।आज रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : अब तक 1210.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में अब तक 1210.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1633.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1233.9 मि.मी., महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मि.मी., सक्ती में 1274.2 मि.मी., कोरबा में 1179.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1112.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 892.0 मि.मी., राजनांदगांव में 1012.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1462.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 919.1 मि.मी. और बालोद में 1317.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 799.0 मि.मी., सूरजपुर में 1183.2 मि.मी., बलरामपुर में 1579.6 मि.मी., जशपुर में 1105.3 मि.मी., कोरिया में 1253.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1138.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 1213.5 मि.मी., कांकेर में 1421.6 मि.मी., नारायणपुर में 1472.6 मि.मी., दंतेवाड़ा जिले में 1622.4 मि.मी., सुकमा जिले में 1306.9 मि.मी. और बीजापुर जिले में 1615.0 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews