
छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दो दिनों तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है, जबकि एक- दो स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है । रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।बता दे कि छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। बस्तर जिले में 1403.8 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 486.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
धमतरी, बालोद, राजनांदगांव , महासमुंद , रायपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, गरियाबंद , दुर्ग, कोरिया, बलरामपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर ,कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
2-3 दिन तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज
वर्तमान में उत्तरी तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ पर निम्न दबाव का क्षेत्र पर बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर विदर्भ के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, इसके एक अवशिष्ट ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। उत्तरी तेलंगाना और समीपवर्ती विदर्भ पर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। आज सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम ,एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ : अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1003.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर जिले में सर्वाधिक 1403.8 मि.मी. और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 486.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर में 861.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 724.8 मि.मी., गरियाबंद में 871.4 मि.मी., महासमुंद में 717.8 मि.मी. और धमतरी में 900.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1032.2 मि.मी., मुंगेली में 1019.2 मि.मी., रायगढ़ में 1216.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1182.1 मि.मी., सक्ती में 1088.2 मि.मी., कोरबा में 1019.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 957.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग में 786.7 मि.मी., कबीरधाम में 737.2 मि.मी., राजनांदगांव में 858.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1227.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 725.5 मि.मी. और बालोद में 1058.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा में 712.0 मि.मी., सूरजपुर में 1068.6 मि.मी., बलरामपुर में 1398.9 मि.मी., जशपुर में 975.5 मि.मी., कोरिया में 1112.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1002.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में 946.4 मि.मी., कांकेर में 1136.0 मि.मी., नारायणपुर में 1210.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1376.3 मि.मी., सुकमा में 1088.2 मि.मी. और बीजापुर में 1393.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
CG Weather Forecast Today

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

