Chhattisgarh Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में मेघगर्जन-बिजली- बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

रायपुर में आज मौसम आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।
mp weather update

आज 22 जून से मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी जिससे प्रदेश में 2-3 दिन हल्की बारिश होगी, लेकिन 25-26 जून के बाद फिर मानसून के सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आज रविवार को सरगुजा सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में और बस्तर सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।22 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा के वितरण में कमी आने की संभावना है।फिलहाल अगले तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने तत्पश्चात वृद्धि होने की संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/वर्षा की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान दक्षिण-पश्चिम बिहार और मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के माध्यम से पूर्वोत्तर बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से उत्तर-पश्चिम राजस्थान होते हुए मध्य असम पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तक बनी हुई है, दक्षिण-पश्चिम बिहार पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं कहीं भारी बारिश, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
  • दक्षिण-पश्चिम बिहार और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र  भी बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक बढ़ा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है जो आज रविवार से कमजोर होने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 55.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 188.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। नारायणपुर जिले में सबसे कम 13.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 74.4 मि.मी., सूरजपुर में 86.4 मि.मी., बलरामपुर में 187.7 मि.मी., कोरिया में 127.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 55.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 38.6 मि.मी. बलौदाबाजार में 41.9 मि.मी., गरियाबंद में 47.5 मि.मी., महासमुंद में 30.4 मि.मी. और धमतरी में 24.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 23.1 मि.मी।मुंगेली में 14.8 मि.मी. रायगढ़ में 112.7 मि.मी., सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 42.5 मि.मी., सक्ती में 47.6 मि.मी. कोरबा में 63.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 49.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 42.0 मि.मी., कबीरधाम में 32.9 मि.मी., राजनांदगांव में 25.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मि.मी., बालोद में 38.7 मि.मी. और बेमेतरा में 14.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड हुई है। बस्तर जिले में 63.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। कोंडागांव में 26.9 मि.मी., कांकेर में 35.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 73.8 मि.मी., सुकमा में 20.8 मि.मी. और बीजापुर में 67.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews