
रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर करारा हमला किया है। शिवराज ने कहा है कि सनातनी धर्म पर हमला करने वाला भूपेश जैसा निकृष्ट व्यक्ति मैंने नहीं देखा।
यह भी पढ़े…अब भारत की मिसाइलों को इस तरह मिलेगी मजबूती, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ खैरागढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि “ऐसा निकृष्ट व्यक्ति मैंने कहीं नहीं देखा। जहां-जहां चुनाव हुए, वहां वहां के प्रभारी बनकर गए लेकिन रिजल्ट क्या आए।
[dgv_vimeo_video id=”697432386”]
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दो सीटें आई दो दिन पहले पूरे देश ने वर्ष प्रतिपदा मनाई है। पूरे देश में भगवा ध्वज लहरा रहे थे लेकिन कवर्धा में इसी भगवा ध्वज को, जो अपने देश और सनातन संस्कृति की आन बान और शान है, उसे पैरों तले कुचलने का काम भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने किया है।” शिवराज ने चुनौती देते हुए कहा कि “इस देश की सनातन संस्कृति को अंग्रेज मिटा पाए न मुगल, तू क्या मिटाएगा भूपेश बघेल। क्या पिद्दी और क्या पिद्दी का शोरबा।इन परसत्ता का नशा चढ़ गया है।
