Hindi News

सीएम विष्णु देव साय ने जापान में निवेशकों को लुभाया, एसएएस सानवा से की बड़ी डील, राज्य में रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Written by:Saurabh Singh
Last Updated:
एसएएस सानवा की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, जिससे कृषि आधारित उद्योगों को नई ताकत मिलेगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा छत्तीसगढ़ को उच्च-तकनीकी उत्पादन का केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जोड़ने का अवसर देगी।
सीएम विष्णु देव साय ने जापान में निवेशकों को लुभाया, एसएएस सानवा से की बड़ी डील, राज्य में रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों जापान के दौरे पर हैं, जहां वे राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए जापानी कंपनियों से मुलाकात कर रहे हैं। ओसाका में उन्होंने एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता दिया। साय ने कंपनी को अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जिससे राज्य में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मजबूत करेंगी, बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी प्रोत्साहन देंगी। इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल, सुगम प्रक्रियाएं और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों की उपज के लिए मिलेगा बेहतर मूल्य

एसएएस सानवा की प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, जिससे कृषि आधारित उद्योगों को नई ताकत मिलेगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा छत्तीसगढ़ को उच्च-तकनीकी उत्पादन का केंद्र बनाएगी और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जोड़ने का अवसर देगी। साय ने विश्वास जताया कि ये पहल छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश का प्रमुख गंतव्य बनाएंगी।

सरकार का लक्ष्य जनता की समृद्धि, युवाओं के लिए बेहतर

सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य जनता की समृद्धि, युवाओं के लिए बेहतर भविष्य और निवेशकों का भरोसा जीतना है। इस दौरे के जरिए छत्तीसगढ़ सतत विकास और आर्थिक प्रगति की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। यह प्रयास राज्य को देश और वैश्विक स्तर पर उद्योग और निवेश का एक नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews