महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले ED का बड़ा एक्शन, 21.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को करीब 21.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। ED ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
ED Action in Mahadev Satta Case

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर कार्रवाई तेज की है। एक बार फिर इस मामले में ED ने शिकंजा कसा है। रायपुर जोनल ऑफिस ने मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को करीब 21.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। ED ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।

बता दें कि ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है, जिससे सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई में भारत के साथ-साथ दुबई में स्थित लग्जरी अपार्टमेंट्स, दुकानें और कीमती जमीनें शामिल हैं, जो अवैध कमाई से बनाई गई थीं।

ED ने इन लोगों की संपत्तियां की अटैच

ED के अनुसार, जिन लोगों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं। ये सभी महादेव सट्टा ऐप के जरिए अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

जांच में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा

ED ने बताया कि यह जांच छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा हुआ, जो टाइगर एक्सचेंज, गोल्ड365 और लेजर 247 जैसे डोमेन के जरिए अवैध सट्टेबाजी सेवाएं चला रहा था। यह नेटवर्क फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित था, जिसमें पैनल या ब्रांच को स्थानीय ऑपरेटर संभालते थे, जबकि मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से संचालन करते थे।

महादेव सट्टेबाजी मामले में अब तक की कार्रवाई

महादेव सट्टेबाजी मामले में ईडी अब तक 175 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुकी है और कुल 2621 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 74 अलग-अलग संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी अब तक 5 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और जांच अब भी जारी है।

Image

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews