पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई राहत में वृद्धि, आदेश जारी, अब खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के तहत मार्च 2025 से सातवें वेतनमान के तहत आने वाले पेंशनरों की महंगाई राहत 53 प्रतिशत हो गई है, जबकि छठवें वेतनमान के अनुसार यह राहत 246 प्रतिशत होगी।
pensioners pension

CG Pensioners DR Hike 2025 : छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बाद अब राज्य की विष्णु साय सरकार ने पेंशनरों के महंगाई राहत की दरों में संशोधन कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे पेंशनरों की महंगाई राहत में 3% और छठवें वेतनमान के पेंशनरों की महंगाई राहत में 7% की वृद्धि की है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ की विष्णु साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद अब सातवें वेतनमान के तहत आने वाले पेंशनरों को 50 की जगह अब 53% महंगाई राहत और छठवें वेतनमान के तहत आने वाले पेंशनर्स को 239% की जगह 246 प्रतिशत डीआर का लाभ मिलेगा। यह नई दरें 1 मार्च 2025 से लागू होंगी, ऐसे में मार्च अप्रैल का बकाया मई की पेंशन के साथ जून में मिलेगा।

अतिरिक्त महंगाई राहत भी मिलेगी

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि वृद्ध पेंशनरों को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त महंगाई राहत भी दी जाएगी। साथ ही आंशिक रूप से दिए गए भत्तों की राशि अगले भुगतान में समायोजित कर दी जाएगी। महंगाई राहत के संबंध में शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को वित्त विभाग, मंत्रालय से पत्र जारी किया गया है।

Finance department order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews