IAS Promotion : राज्य शासन ने 7 IAS अधिकारियों का किया प्रमोशन, नई पदस्थापना आदेश जारी

ias promotion

IAS Promotion : छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये हैं इन अधिकारियों को पे मेट्रिक्स लेवल 11 में नियुक्ति दी गई है, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन अधिकारियों को 2020 बैच आवंटित था और उन्होंने 4 वर्ष की सेवा अवधि 31 दिसंबर 2023 को पूरी कर ली है।

इन सभी IAS अधिकारियों को उच्च वेतनमान स्वीकृत 

जिन IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है उनमें कुमार बिश्वरंजन, अभिषेक कुमार, प्रतिक जैन, सुरुचि सिंह, हेमंत रमेश नंदनवार, रोमा श्रीवास्तव और आकांक्षा शिक्षा खलखो के नाम शामिल हैं, ये सभी अधिकारी अभी अलग अलग जिलों में मुख्य कर्पालन अधिकारी है और उन्हें उसी जिले में उसी पद पर वेतन पदोन्नति दी गई है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews