IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
IAS transfer

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार शाम को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की विष्णु साय सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने दो IAS अधिकारियों को जिलाें का प्रभारी सचिव बनाया है। इसमें राजेश सिंह राणा को सारंगढ़-बिलाइगढ़ तथा शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ- छुईखदान-गंडई का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार जिले का भ्रमण करेंगे। साथ ही एक संक्षिप्त टीप मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

छत्तीसगढ़ में इन IAS अफसरों के हुए TRANSFER

  • 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।उनके पास गृह और जेल विभाग का प्रभार है।
  • 2015 बैच के प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के सीईओ हैं और सुशासन एवं अभिसरण विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।
  • 2022 बैच की अधिकारी नम्रता चौबे, जो वर्तमान में बलौदाबाजार में सहायक कलेक्टर हैं, उन्हें महासमुंद जिले के सरायपाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
  • कांकेर के सहायक कलेक्टर प्रखर चंद्राकर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews