IAS Transfer 2024 : आचार संहिता हटते ही आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है।
ias transfer 2025

Chhattisgarh IAS Transfer 2024: रायपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज 7 जून को राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, इसके तहत तीन आईएएस अफसरों को इधर से उधर भेजा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।इधर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में पदस्थ कई थानेदार, एसआई सहित पुलिसकर्मियों का भी तबादला कर दिया है, जिसकी सूची नीचे दी गई है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  • आदेश के तहत कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। खास बात ये है कि अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं। एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • नीलेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।
  • 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम SDM से वापिस बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews