IAS Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस अफसरों के तबादले, 3 आईपीएस भी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

जशपुर कलेक्टर रहे आईएएस रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त तो जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias ips transfer

CG IAS IPS Transfer : उपचुनाव और दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया है।राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 और भारतीय पुलिस सेवा के 3 अफसरों के तबादले किए है। इसमें कईयों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अलग अलग आदेश जारी किए है।

आईएएस रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग ,आईएएस जन्मेजय महोबे को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार और रोहित व्यास को जशपुर कलेक्टर और आईएएस अधिकारी एस जयवर्धन को सूरजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी

  1. आईएएस ऑफिसर जगदीश सोनकर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव ।
  2. आईएएस एस.जयवर्धन को सूरजपुर कलेक्टर
  3. विजय दयाराम के. को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार।
  4. रवि मित्तल आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ संवाद, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना।
  5. तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर
  6. रोहित व्यास को कलेक्टर जशपुर।
  7. प्रतिष्ठा ममगाई को सीईओ जिला पंचायत बस्तर
  8. कुमार विश्वरंजन उप सचिव मंत्रालय।
  9. जयंत नाहटा को सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा ।
  10. जन्मेजय महोबे को संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार।

3 IPS अफसरों का भी ट्रांसफर

  • आईपीएस ऑफिसर मयंक श्रीवास्तव को गृह विभाग ।
  • प्रशांत कुमार ठाकुर को एसपी सूरजपुर।
  • एमआर आहिरे को उप पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews