
रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में एक साथ 11 आईएएस अधिकारीयों के तबादले किये गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 11 अफसरों के तबादले आदेश जारी किए है।
किसको कहा भेजा
- स्वास्थ्य विभाग की सचिव शहला निगार (2001 बैच) को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
- 2004 बैच के अफसर प्रसन्ना आर. को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। प्रसन्ना वर्तमान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ कौशल विकास विभाग के सचिव है।।
- 2003 बैच के IAS गोविंदराम चुरेंद्र को छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
- डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (2006) को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर कौशल विकास विभाग का सचिव की जिम्मेदारी दी है। उनके पास आयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

