IAS Officer : राज्य शासन ने जारी किए IAS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

IAS transfer

IAS Officer Additional Change : छत्तीसगढ़ की विष्णु साय सरकार ने गुरुवार देर रात को कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

जानिए किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, 1992 बैच के आईएएस अफसर सुब्रत साहू को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं इस दायित्व से आइएएस रेणु जी पिल्ले मुक्त होंगी।

2007 बैच के आइएएस जेपी पाठक को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा महेंद्र सिंह सवन्नी को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड पर पदस्थ किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews