Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, एक साथ 50 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

police transfer

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का तबादला हुआ। एक साथ 50 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंप गई है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में तबादले का निर्णय लिया गया है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी भी जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है-

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

  • बिलासपुर जिला निरीक्षक कमला पुसाम को रायगढ़ निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विजय कुमार तिलक को रायगढ़ से हटाकर सुकमा जिला निरीक्षक पद पर नियुक्त तैनात किया गया है।
  • किशोर कुमार केंवट को बिलासपुर निरीक्षक पद से हटाकर  नारायणपुर में तैनात किया गया है।
  • जनक कुमार कुर्रे (जशपुर) को दुर्ग जिला में निरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।
  • कुमार गौरव साहू को रायपुर से हटाकर रायगढ़ निरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।
  • राहुल तिवारी को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर निरीक्षक पद से हटाकर बीजापुर मेन भेजा गया है।
  • फैजुल होदशाह को रायपुर से हटाकर बीजापुर निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है ।
  • विनीत दुबे को रायपुर से हटाकर नारायणपुर में निरीक्षक पद पर तैनात किया गया।
  • विजय कुमार चेलक रायपुर निरीक्षक अब सुकमा जिले के जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • नितिन कुमार तिवारी को कोरिया से कबीरधाम निरीक्षक पद पर भेजा गया है। पुलिस तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है:-

cg police transfer
cg police transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews