छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 47 लाख रुपए का घोषित था इनाम

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को कुल 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम था। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे।
Chhattisgarh Naxalites Surrender

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल-विरोधी अभियान के तहत लागू पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर लगातार देखने को मिल रहा है। कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। धमतरी जिले में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को कुल 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम था। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के सामने नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपे।

सरेंडर के बाद रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश मिश्रा ने नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी। इनमें 7 महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों के पास से 2 इंसास राइफल, 2 एसएलआर राइफल, एक-एक कार्बाइन और भरमार बंदूक, 9 मैगजीन, 67 जिंदा कारतूस और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कितने का घोषित था इनाम?

बता दें कि सरेंडर करने वाले इन 9 नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें दो महिला नक्सली 8-8 लाख रुपए की इनामी, एक 5 लाख का इनामी पुरुष नक्सली शामिल है।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा
  • उषा उर्फ बालम्मा
  • रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु
  • रोनी उर्फ उमा उर्फ चिन्नी हेमला
  • निरंजन उर्फ पोदिया
  • सिंधु उर्फ सोमड़ी
  • रीना उर्फ चिरो
  • अमीला उर्फ सन्नी
  • लक्ष्मी पूनम उर्फ आरती
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews