SAS/IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक तरफ राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 2 आईएएस के विभागों में बदलाव किया है और 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए है। इसमें विनायक शर्मा, ममता यादव, माधुरी सोम ठाकुर, सुश्री तीवारी, अशोक कुमार मार्बल और गीता रायस्त के नाम शामिल है।
प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है।इसमें रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव और मुकेश कुमार बंसल को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 अलग अलग आदेश जारी किए है।
ये भी पढ़ें
1प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने 1912 करोड़ की सहायता मंजूर की, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 15.70 करोड़ रुपये, सीएम साय ने जताया आभार
2कोरबा में जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी का खटिया खड़ी आंदोलन कुछ घंटों में समाप्त, BALCO प्रबंधन द्वारा 3 मांगें मानने का किया दावा
3छत्तीसगढ़ में LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर में 475 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
4Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में दिखेगा मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़ें IMD का ताजा पूर्वानुमान
राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादला
- विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ।
- ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर।
- माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा।
- स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा ।
- अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।
- गीता रायसत को उपायुक्त राजस्व संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग जगदलपुर।