
अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 3 अगस्त को प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी)भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। यह परीक्षा प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी जो समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।इस भर्ती के माध्यम से 430 पदों को भरा जाएगा।
परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से ढाई घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की पूरी जांच की जाएगी।
- फर्जी परीक्षार्थियों और पहचान संबंधी अनियमितताओं को रोकने के लिए निरीक्षकों द्वारा एक पहचान पत्र के सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे बाली, झुमका, मोबाइल), बेल्ट, जूता, मोजा, हाथ में घड़ी, धागे, किसी भी प्रकार का संचार साधन, स्कॉर्फ, टोपी, चश्मा तथा अन्य कोई भी अनुचित वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और वर्तमान के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
- परीक्षार्थियों को मूल पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड लाना होगा।फ्रिस्किंग के बाद ही आवेदक को परीक्षा सेंटर में जाने की अनुमति मिलेगी।आईडी प्रूफ के तौर पर मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट की मूल कॉपी लेकर आ सकते हैं।
CG vyapam Lab Attendant Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, उसमें “प्रयोगशाला परिचारक एडमिट कार्ड 2025” वाली लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा – उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

