Hindi News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, महिला क्रिकेट टीम की फिजियो को मिलेगी 10 लाख रुपए की सम्मान राशि

Written by:Saurabh Singh
Published:
Last Updated:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ आकांक्षा सत्यवंशी को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, महिला क्रिकेट टीम की फिजियो को मिलेगी 10 लाख रुपए की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ आकांक्षा सत्यवंशी को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा ने भारतीय टीम की फिटनेस और रिकवरी में अहम भूमिका निभाकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान

आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला टीम की फिजियोथैरेपिस्ट रहीं, जिसने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार आईसीसी वनडे महिला विश्व कप का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनकी मेहनत और विशेषज्ञता को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल आकांक्षा की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आकांक्षा सत्यवंशी ने महिला क्रिकेटरों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर भारतीय टीम को सशक्त बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं।” मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।

प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा

साय ने कहा कि आकांक्षा की सफलता प्रदेश की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अब खेल, शिक्षा, विज्ञान और कला जैसे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर संभव सहयोग मिले।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार खेल और फिटनेस से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा जैसी बेटियां यह साबित कर रही हैं कि यदि जुनून और लगन हो तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती। सीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews