Vyapam Recruitment 2022: 24 अप्रैल को होगी पटवारी परीक्षा, 301 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम-परीक्षा पैटर्न

Indian Postal Department

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। Vyapam Recruitment 2022.  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। रविवार 24 अप्रैल को 301 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा सभी जिलों में आयोजित की जाएगी, इसके लिए मंडल द्वारा पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है,  उम्मीदवार CGPEB की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MP Board: जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस बार टॉपर लिस्ट भी आएगी, ऐसे करें चेक

खास बात ये है कि इस परीक्षा के लिए सभी जिलों में पटवारी परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, इसमें लगभग 50000 से अधिक परीक्षार्थी पटवारी की परीक्षा देंगे।इसके तहत 301 पटवारियों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान स्तर 6 के अनुसार होगा। चयन के बाद विभागीय कार्य के लिए एक वर्ष का प्रशिक्षण होगा। बोर्ड को रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन करने का भी अधिकार है।छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब फैमिली को मिलेगी 1.25 लाख रुपए की पेंशन, जानें कैसे?

ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसीज की संख्या से तीन गुना कैंडिडेट्स को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।वही परीक्षा पैटर्न के संदर्भ में, 150 अंकों के लिए 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

नई महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथि: 24 अप्रैल 2022
  • परीक्षा रिजल्ट: दिसंबर 2022 (अपेक्षित)
  • परीक्षा केंद्र: 28 जिलों में
  • नौकरी स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ (भारत)
  • शिक्षा योग्यता: स्नातक
  • कार्य क्षेत्र: राजस्व और प्रशासनिक विभाग

Admit Card- https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2022-04/RDP22-674-13-04-22%20PRAVESH%20PATRA.pdf

https://vyapam.cgstate.gov.in/node/638

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews