Vyapam 2025 : अभ्यर्थियों के लिए अपडेट, 23 मार्च को मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा, ये रहेंगे नियम, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 70 पदों को भरा जाएगा।
cg vyapam

CG Vyapam Exam 2025 : छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छग व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 23 मार्च 2025 को संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंडल ने व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है, छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर सीधे अपने मोबाईल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर प्रिंट आउट ले सकते है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 70 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मो. नं. +91-82698-01982 पर संपर्क कर सकते है।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकारी मान्यता प्राप्त अन्य फोटो पहचान पत्र में से कोई एक लाना आवश्यक होगा।
  • परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
  • परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

CG Vyapam exam 2025 : मार्च से दिसंबर संभावित परीक्षाएं

  • मत्स्य पालन विभाग: मत्स्य निरीक्षक पद के लिए परीक्षा 23 मार्च
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी।
  • तकनीकी शिक्षा विभाग: पीपीटी और प्री-एमसीए 1 मई, पीईटी और पीपीएचटी 8 मई ।
  • लोक निर्माण विभाग: उप अभियंता (सिविल/विद्युत) की परीक्षा 13 जुलाई ।
  • जल संसाधन विभाग: उप अभियंता (सिविल/विद्युत) की परीक्षा 20 जुलाई ।
  • आयुक्त आबकारी: आबकारी आरक्षक पद के लिए परीक्षा 27 जुलाई।
  • स्वास्थ्य विभाग: स्टाफ नर्स की परीक्षा 21 सितंबर और वार्ड ब्वॉय/आया की परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी।
  • गृह पुलिस विभाग: आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 14 सितंबर।
  • सहकारी बैंक: विभिन्न प्रबंधकीय पदों के लिए परीक्षा 7 सितंबर को होगी।
  • मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग: विभिन्न पदों पर परीक्षा 30 नवंबर।
  • जल संसाधन विभाग: अमीन पद के लिए परीक्षा 7 दिसंबर।
  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय: अनुवादक पद की परीक्षा 14 दिसंबर।
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग: केमिस्ट पद के लिए परीक्षा 21 दिसंबर को होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews